Gold Price Today: सोने की कीमत को लेकर आई बड़ी खबर आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को कहा कि सोने की कीमत दुनिया की टेंशन और अनिश्चितता को दिखाने का काम कर रही है। जैसा कि आप सभी को पता होगा कि पहले यह रोल कच्चा तेल निभाता था जो हर भू राजनीतिक तनाव पर तेजी से बढ़ जाता था।
तेल से सोने तक: बदलते आर्थिक संकेतक
कौटिल्य इकोनॉमिक कॉन्क्लेव 2025 में उन्होंने कहा कि अब हालात बदल गए हैं आज तेल की कीमतें बड़ी घटनाओं के बावजूद काफी हद तक कंट्रोल में रहती है इसका कारण है कि दुनिया भर की डीजीपी में तेल पर निर्भरता पहले से कम हो गई है वहीं सोने की कीमतें अब इस तरह की हलचल दिख रही है जैसे पहले तेल करता था।

मल्होत्रा ने यह भी कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यापार नीतियों कई देशों की ग्रोथ को नुकसान पहुंचा सकती है उन्होंने चेतावनी दी की हाल की तेजी में टेक्नोलॉजी शेरों के कारण शेयर बाजार बेफिक्र नजर आ रहे हैं लेकिन जल्द ही इसमें गिरावट आ सकती है। उन्होंने कहा कि करीब हद बड़ी अर्थव्यवस्था राजकोषीय दबाव झेल रही है सुधार (गिरावट) कभी भी हो सकता है।
RBI Report
सबसे पहले इस हफ्ते आरबीआई ने अपनी रेपो रेट 5.5% पर ही रखी थी और कहा था कि दुनिया की अर्थव्यवस्था उम्मीद से ज्यादा मजबूत है लेकिन आगे का रास्ता अभी भी धुंधला है।
इधर सोने की कीमत लगातार ऊपर जा रही है। शुक्रवार को सोना $3,867 प्रति औंस तक पहुंच गया और लगातार सातवें हफ्ते बढ़त की ओर है। गुरुवार को यह धातु रिकॉर्ड $3,896.9 पर जाने के बाद थोड़ा गिरकर $3,856.6 प्रति औंस पर बंद हुई थी।





